Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur आगजनी पीड़ित परिवार को अरोड़ा वंश सभा ने भेंट की राशन सामग्री:...

आगजनी पीड़ित परिवार को अरोड़ा वंश सभा ने भेंट की राशन सामग्री: नरूला/अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  अरोड़ा वंश सभा होशियारपुर की और से जरूरतमंद परिवार को सहायता सामग्री भेंट की गई जो कि हाल ही में जनौड़ी निवासी एक गरीब परिवार के घर को अचानक आग लग जाने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की इस भयावह घटना में घर में रखा सारा घरेलू सामान अनाज,कपड़े व अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने उपरांत अरोड़ा वंश सभा के प्रधान टिंकू नरूला एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार की सहायता करने के लिए राशन जिसमें आटा ,चावल, दाल, चीनी, तेल,मसाले सहित अन्य सहायता सामग्री भेंट की।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान टिंकू नरूला एवं  संजीव अरोड़ा ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार की मदद करना सभा का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आपदा और संकट की घड़ी में समाज के कमजोर वर्ग को सहारा देना अरोड़ा वंश सभा का मकसद है और श्री अरोड़ा ने समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी अपील की कि वह भी आगे आकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद करें ताकि किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला  महसूस ना करना पड़े और सभा सदस्यों ने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दविंद्र अरोड़ा, अनिल पाहवा, गौरव खट्टड़, आशीष अरोड़ा, सूरज अरोड़ा, मनी कटारिया, विशाल अरोड़ा, प्रथम नरूला व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here