Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर तहसील कार्यालय में मौन रखकर...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर तहसील कार्यालय में मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सहित देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को नमन किया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि महात्मा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और शांति बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। श्रद्धांजलि सभा में तहसील कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here