Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur ‘मेरी वोट, मेरा भारत’ कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

‘मेरी वोट, मेरा भारत’ कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 043 होशियारपुर में ‘मेरी वोट, मेरा भारत’ अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरकारी कॉलेज होशियारपुर में किया गया। यह कार्यक्रम बहु कला रंग मंच होशियारपुर तथा मेरा युवा भारत के सहयोग से संपन्न हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) 043 एवं एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर रही। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा, डॉ. अशोक पुरी, कर्नल रघुवीर सिंह, स्वीप इंचार्ज प्रो. पलविंदर कौर, स्वीप नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा इलेक्शन कानूनगो हरप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, ‘माय वोट’ विषय पर सेमिनार, नुक्कड़ नाटक तथा रैली जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोकतंत्र में मत की अहम भूमिका को सरल एवं रोचक रूप में समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और जागरूक मतदान की शपथ ली। आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और युवाओं में सक्रिय नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here