Thursday, October 22, 2026
Home Punjab बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन उप मुख्य अभियंता वी.के. मीना द्वारा किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पोंग डैम  मनवीन  चौधरी तथा प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उप मुख्य अभियंता वी.के. मीना ने अपने संबोधन में कहा कि बीबीएमबी सदैव सामाजिक कल्याण कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है और इसी कड़ी में यह मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। अधीक्षण अभियंता  मनवीन  चौधरी ने फोर्टिस अस्पताल से आए डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीएमबी अपने अस्पताल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर से किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार सिंह, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. तुषार अरोड़ा तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. (मेजर) अमनदीप कौर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान निःशुल्क ईसीजी तथा ब्लड शुगर जांच भी की गई।

इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह ने बीबीएमबी द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। स्वागत समारोह के दौरान मंच संचालन डॉ. अमरजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शोभना सोनी, डॉ. सुखदेव सिंह सहित बीबीएमबी अस्पताल के अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य तथा फोर्टिस अस्पताल से हेमंत कालिया और लोकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here