
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में प्रैस की आज़ादी को अपनी सत्ता की ताकत से नहस -तहस करने की बहुत कोशिश कर रही है। गत दिवस पंजाब केसरी समूह पर वेबजह जी एस टी टीम का रेड़ इस का जीता जागता उदहारण है। उन्होंने कहा की पंजाब सरकार चाहती है कि मीडिया में वही खबर छपे जो उसके अनुकूल है। जो खबर सरकार को अनुकूल नही लगती पहले तो उसे रोकने की कोशिश की जाती है ,फिर भी अगर छप जाए तो उस प्रैस को बंद कराने की कोशिशे सरकारी ताकत के उपयोग से शुरू कर दी जाती है।

एक -एक करके पंजाब के सभी समाचार पत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। खबरे अपने हक़ में छपवाने के लिए सरकारी विज्ञापन देने या रोकने का लालच तथा डर दिखाया जाता है। पंजाब केसरी पत्र समूह को अब दूसरी बार निशाना बनाकर सरकार जो ज्यादतियां कर रही है , वह सरासर लोकतंत्र के चौथे स्तंम मीडिया को पंजाब में गुलाम बनाने की साजिश है। उन्होंने भगवंत मान सरकार के इस रेड़ की निंदा करते हुए कहा कि यह समाचार पत्र इंद्रा गाँधी द्वारा एमरजेंसी के दौरान की गई निर्दयता के आगे नहीं झुका। मान सरकार उसके मुकावले क्या चीज़ है। श्री सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को समझ लेना चाहिए कि उसकी सरकार का कार्यकाल अब ज्यादा लम्बा नहीं बचा। सरकार की इन ज्यादतियों का पंजाब वासी आगामी चुनावों में मुँहतोड़ जबाव देंगे।











