
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन के जैम्स कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल. होशियारपुर में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘ब्लैसिंगस सेरेमर्नी ‘ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक उच्चारण व हवन से की गई।

कार्यक्रम का आगाज वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल तथा सीसीओ राघव वासल को छात्रों द्वारा पुष्पगुछ भेंट करके स्वागत किया। ‘ब्लैसिंगस सेरेमर्नी ‘ में बारहवीं के सभी छात्रों के अभिभावकों नें भी खासतौर से शिरकत की और दिल से छात्रों के लिए अच्छे भविष्य की दुआ की। कार्यक्रम के आरंभ में सांस्कृतिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति पेश की गई।बारहवीं कक्षा की मन्नत सहोता ने इस कार्यक्रम में अपने विचारों तथा अनुभवों को सांझा किया और स्कूल से जुड़े अनुभवों और शिक्षा के ग्लोबल विजन की बात की ।इस समारोह में ‘याराना’ गीत व समधुर संगीत ने दर्शकों का मन मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस विशेष अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व राघव वासल ने दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 बच्चों को 14 लाख 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप वितरित की। स्कॉलरशिप में 7 मेधावी छात्रों को कक्षा 11वीं व 12वीं में टयूशन और एनुअल फीस में 100 प्रतिशत छूट के माध्यम नवाजा गया व 5 मेधावी छात्राओं को 50–50 हजार रूपय की कैश प्रोत्साहन स्कॉलरशिप से खासतौर पर नवाजा गया। बारहवीं के सभी छात्रों को शुभाशीर्वाद स्वरूप संजीव वासल व राघव वासल ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों मंगल कामनाएँ प्रदान की। चेयरमैन संजीव वासल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए अपने जीवन से जुड़े अनुभवों से बताया कि हमेशा कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता लाती है किताबी ज्ञान की तुलना में वास्तविक अनुभव जीवन में काम आएगा। अतः जीवन में आत्ममंथन व योग्यता के आधार पर करियर चुनना चाहिए तथा बच्चों को मन की बात सुनकर माता पिता से परामर्श करके करियर का चुनाव करें तथा बच्चे हमारा वास्तविक धन है तथा बच्चों को सही आकार दें ताकि बढ़ती जिम्मेवारी को संभाल सकें तथा समय और धन के साथ–साथ अपनापन का भाव रखें ताकि छात्र को समाज के लिए जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बन सकें ।
राघव वासल ने सभी विद्यार्थियों ,अभिभावकों और शिक्षकों को सत्र 2025–26 की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वासल एजुकेशन द्वारा संचालित शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को विश्वास की डोर को मजबूत बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को माता–पिता के अटूट विश्वास को कायम रखना चाहिए और दोस्ती का चुनाव समझदारी के साथ करना चाहिए, जो न केवल सुख के साथी हो बल्कि हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हो। माता–पिता को सफलता के बदलते हालातों के साथ सोच बदलें और उन्हें अपना मित्र बनाए।
सम्मान समारोह के दौरान स्कूल प्रिंसिपल मैडम संगीता निस्तंद्र ने विद्यार्थियों को दिल से दुआ देते हए कहा कि उनकी पढ़ाई न केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रहेगी बल्कि उनके चरित्र निर्माण व जीवन में उपलब्धियाँ पाने में सहायक होगी। मैडम संगीता निस्तंद्र ने विद्यार्थियों को नसीहत देते हुए कहा कि आगामी जीवन में सफलता‐असफलता दो पहलू हैं इसलिए हार को शिक्षक समझ कर उस से सीख लेनी चाहिए।
समारोह के अंत में स्कूल हैड गर्ल रवनीत चड्डा ने सभागार में उपस्थित लोगों को दिल से धन्यवाद किया तथा वासल एजुकेशन का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका पर आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह के अंत में सभी छात्रों व अभिभावकों के लिए एक शानदार व यादगार लंच पार्टी का भी आयोजन किया गया।












