Tuesday, October 20, 2026
Home Crime मलाड़ में दिखे 3 आतंकी, रास्ते न बताने पर की बच्चे की...

मलाड़ में दिखे 3 आतंकी, रास्ते न बताने पर की बच्चे की पिटाई

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। बिलावर के मलाड़, लोहाई मल्हार में तीन हथियारबंद आतंकी देखे गए। आतंकियों ने रास्ता न बताने पर एक बच्चे को पीटा गया। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं।

Advertisements

जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के करीब मलाड़ में एक बच्चे से तीन आतंकियों ने रास्ता पूछा। सहयोग न करने पर बच्चे की पिटाई की गई। सूचना पर सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इच्छू, मलाड, किंडली, नाठी से लेकर दरगल, चरनी के इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here