Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur किसान कमेटी दोआबा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के पुतले...

किसान कमेटी दोआबा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के पुतले फूंके गए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। किसान कमेटी दोआबा की ओर से हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में गांव काहरी में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के पुतले फूंके गए। एस.के.एम द्वारा पूरे देश के किसानों को मोदी और ट्रंप के पुतले फूंकने का आवाहन किया गया था। उसी की कड़ी के रूप में आज होशियारपुर के गांव काहरी में दोनों जन-विरोधी नेताओं के पुतले फूंके गए।

Advertisements

किसानों के जमावड़े को संबोधित करते हुए किसान नेता हरबंस सिंह संघा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ किए गए वादों से भाग चुकी है। केंद्रीय मंत्री झूठ बोल रहे हैं कि किसानों के हित सुरक्षित हैं, अनाज की जगह उनके बने उत्पाद अमेरिका से लाए जाएंगे। इसी तरह दूध से बनी चीजें भी हमारे देश में आएंगी। जिससे खेती और डेयरी का धंधा भी चौपट हो जाएगा। हरबंस सिंह संघा ने किसानों से अपील की कि वे कल होने वाली देशव्यापी हड़ताल में बड़ी गिनती में शामिल हों। उन्होंने कल 12 फरवरी को होशियारपुर बस अड्डे के सामने की जा रही रैली में सभी को शामिल होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here