Sunday, October 11, 2026
Home National स्क्रैप गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई घर करवाए खाली

स्क्रैप गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई घर करवाए खाली

पानीपत (द स्टैलर न्यूज़)। पानीपत के शक्ति नगर इलाके में स्थित एक वेस्ट (कबाड़/स्क्रैप) गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन गोदाम के आसपास स्थित मकानों को खाली करवा दिया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

Advertisements

गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here