Tuesday, October 13, 2026
Home National बड़े मैच, बड़ी स्क्रीन, सबसे बड़ा टूर्नामेंट: इस क्रिकेट सीज़न सैमसंग लाए...

बड़े मैच, बड़ी स्क्रीन, सबसे बड़ा टूर्नामेंट: इस क्रिकेट सीज़न सैमसंग लाए स्टेडियम जैसा रोमांच आपके घर

गुरुग्राम (द स्टैलर न्यूज़)। देश भर में क्रिकेट का सीजन जोरों पर है, ऐसे में सैमसंग अपनी विज़न एआई बिग टीवी रेंज पर सीमित अवधि के कंज्‍यूमर ऑफर्स लॉन्च कर रहा है। इन ऑफर्स की मदद से लोगों को अब अपने घरों में में ही स्टेडियम जैसा अनुभव मिलेगा। इन ऑफर्स में फ्री साउंडबार जिसकी कीमत अधिकतम 92,990* रुपये तक है, 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की आसान ईएमआई की सुविधा शामिल है।

Advertisements

शानदार एक्‍शन वाले स्पोर्ट्स देखने के लिए बनाई गई सैमसंग का बड़ी स्क्रीन वाला विजन एआई टीवी स्केल, क्लैरिटी और एआई-पावर्ड पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन लेकर आता है। इससे दर्शकों को अधिक अनुकूल और शानदार व्‍यूईंग अनुभव मिलता है। अब उपभोक्ता बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच के एक्शन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यह सैमसंग के भविष्य के लिए तैयार होम एंटरटेनमेंट पर फोकस का हिस्सा है।

ये ऑफर्स सैमसंग के ‘मेड फॉर इंडिया’ प्‍लस कैंपेन का हिस्सा हैं, जिसमें बड़े स्क्रीन, विज़न एआई से संचालित देखने का अनुभव, फ्री टीवी चैनल, एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज और आसान फाइनेंसिंग जैसी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हैं। प्‍लस प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं को सैमसंग टीवी तक पहुंच मिलेगी, जिसमें 150 से अधिक फ्री नेशनल और इंटरनेशनल चैनल उपलब्ध हैं – जिनमें वे मनोरंजन, फिल्में, न्यूज और क्षेत्रीय कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं।

इन ऑफर्स में सैमसंग केयर+ भी शामिल है, जो बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस और एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज प्रदान करता है। इसमें 599 रुपये से शुरू होने वाली दो साल की व्यापक सुरक्षा मिलती है, जिसमें 100% जेनुइन पार्ट्स और सैमसंग का देशव्यापी सर्विस नेटवर्क शामिल है। सैमसंग फाइनेंस+ के जरिए पेपरलेस और लचीले खरीदारी विकल्प उपलब्ध हैं, जो इस क्रिकेट सीजन में प्रीमियम बड़ी स्क्रीन वाली टेलीविजन अपग्रेड करने की प्रक्रिया को और आसान बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here