
होशियारपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की विधिवत रुप से आज ताजपोशी की गई। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह के अलावा भाजपा के अन्य नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विजय सांपला ने डा. रमन घई को बधाई देते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना जरुरी है और डा. रमन घई सभी को साथ लेकर चलने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने भी डा. घई को बधाई देते हुए डा. घई के राजनीतिक सफर व उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने भी डा. रमन घई के जिला प्रधान बनने पर खुशी प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 फतेह करने की टिप्स दिए। इस मौके पर विभिन्न मंडलों तथा संस्थाओं और एसोसिएशनस की तरफ से डा. घई को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए डा. घई ने कहा कि वे अपनी समस्त टीम तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर संजीव तलवाड़, गोपी चंद कपूर, विजय पठानिया, विजय अग्रवाल, उमेश जैन, विनोद परमार, ज्ञान बांसल, मनोज शर्मा, गौरव वालिया, डा. पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार पार्षद, एडवोकेट डी.एस. बागी, रोहित सूद हनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मंच संचालन पार्षद निपुण शर्मा ने किया।











