Saturday, October 31, 2026
Home Politics राष्ट्रीय हिन्दू शिव सेना ने मेयर शिव सूद को किया सम्मानित

राष्ट्रीय हिन्दू शिव सेना ने मेयर शिव सूद को किया सम्मानित

sanmaanit

-शहर में सीवरेज कार्य का 80 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा:मेयर शिव सूद–विकास कार्यों के नाम पर जनता को गुमराह करने से बाज आएं तथाकथित नेता:कोठारी-होशियारपुर। शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाने के लिए नगर निगम और मेयर शिव सूद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आज राष्ट्रीय हिन्दू शिव सेना ने उन्हें सम्मानित किया और विकास कार्यों की लड़ी को इसी प्रकार जारी रखने की अपील भी की। इस मौके पर मेयर शिव सूद को सम्मानित करते हुए शिव सेना के पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा कोठारी ने कहा कि सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद के मार्गदर्शन में मेयर शिव सूद द्वारा शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर शिव सूद जहां साफ एवं स्वच्छ छवि के मालिक हैं वहीं इनका शांत स्वभाव इसको हरमन प्यारा बनाता है। कोठारी ने कहा कि इनके नेतृत्व में नगर निगम में समस्या लेकर पहुंचे किसी भी शहर निवासी को मायूस नहीं लौटना पड़ता। उन्होंने कहा कि मगर अफसोस की बात है कि शहर की कुछ संस्थाएं लोगों को गुमराह करके शहर के शांतमयी माहौल को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है जबकि नगर निगम द्वारा शहर निवासियों की समस्याओं को दूर करने हेतु कटिबंद्धता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके चलते ही आज संस्था शिव सूद को सम्मानित करने पहुंची है। इस मौके पर शिव सेना के पंजाब अध्यक्ष कमल कोठारी व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए मेयर शिव सूद ने बताया कि शहर में 156 किलोमीटर सीवरेज का कार्य किया जाना है तथा इसके तहत शहर में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिन इलाकों में काम शेष है वहां भी जल्द ही काम शुरु करवाया जा रहा है। मेयर शिव सूद ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों के लिए अमृत प्रोजैक्ट के तहत 55 करोड़ रुपये का प्रोजैक्ट बनाकर सरकार को भेजा गया है। जो जल्द ही मंजूर होगा तथा इससे शहर के विकास कार्यों में और भी तेजी आएगी। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों को लेकर भ्रमित न हों तथा थोड़े संयम से काम लें। नगर निगम द्वारा शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर अजय कुमार जिला अध्यक्ष, रवि कुमार, गोपाल कृष्ण, अमित शर्मा, वरुण वालिया, अतुल सूद, बांका सर्राफ, बांका सर्राफ, शीला सर्राफ, दीपक कुमार के अलावा मंडल अध्यक्ष विनोद परमार व पार्षद रमेश ठाकुर मेछी भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here