Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur नशा छुड़ाओ मुलाज़म यूनियन की ओर से 5 मार्च को सरकार के...

नशा छुड़ाओ मुलाज़म यूनियन की ओर से 5 मार्च को सरकार के विरूद्ध हड़ताल का ऐलान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ’’युद्ध नशों के विरूद्ध’’ के तहत नशा छुड़ाओ मुलाज़म युनियन की ओर से अपनी जायज़ मांगों को लेकर 5 मार्च को एक विशाल हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परमिन्दर सिंह ने बताया कि यह बड़े दुख की बात है कि हमारे मुलाज़म जो कि  पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए दिन-रात ’नशों के विरूद्ध मुहिंम’ के अन्तगर्त प्रथम पंक्ति में रहकर कार्य कर रहे हैं, आज खुद अपनी जायज़ मांगों के लिए संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं। सरकार एक तरफ नशा समाप्त करने के दावे करती है पर दूसरी ओर एक मुहिंम की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले मुलाज़मों की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। समय समय पर सरकार के साथ मीटिंगे हुईं पर कोई परिणाम नही निकला।

Advertisements

हम लम्बे समय से सरकार को अपनी मुश्किलों के बारे में अवगत् करवा रहे हैं, पर हर बार टाल मटोल किया जाता रहा है।  मुख्यमन्त्री सरदार भगवंत सिंह मान ने भी यूनियन को पांच बार मीटिंग का समय देने के बावजूद यूनियन के साथ एक भी मीटिंग नहीं की। उन्होंने कहा कि कोई भी सुनवाई न होने के कारण अब हमें संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा है तथा आने वाले 5 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल हड़ताल की जायेगी तथा युद्ध नशों के विरूद्ध के तहत ग्राऊंड स्तर पर हो रहे मुलाज़मों के शोषण के बारे में जनता को  अवगत् करवाया जायेगा। हमारी यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार हमारी मांगों को प्रवान नही करती।

हम मीडिया के द्वारा सरकार को अपील करते हैं कि नशा मुक्त पंजाब के सपने को साकार करने वाले इन मुलाज़मों के अधिकारों की ओर तुरंत ध्यान दिया जाये तथा जल्द मुलाज़मों का 12 प्रतिशत बकाया जारी किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here