Tuesday, October 27, 2026
Home Latest 35 प्लस सीरीज के फाइनल मैच में श्री गुरु नानक देव क्रिकेट...

35 प्लस सीरीज के फाइनल मैच में श्री गुरु नानक देव क्रिकेट क्लब सैला की टीम रही विजेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चार टीमों के साथ शुरू हुई 35 प्लस क्रिकेट लीग का फाइनल मैच आज शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी गांव नारू नंगल के ग्राउंड में सीनियर सुपर स्टार और श्री गुरु नानक देव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर सुपर स्टार ने 20 ओवरों में 131 रन बनाए। जिसमें कुलदीप धामी ने 61 रन, तलविंदर ने 19 रन और बिक्रम सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया।

Advertisements

श्री गुरु नानक देव क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास ने चार ओवरों में चार विकेट और पिंदू सहोता ने चार ओवरों में तीन विकेट लेकर टीम को 131 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में 131 रनों का पीछा करते हुए श्री गुरु नानक देव क्रिकेट क्लब सैला ने 12 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से मैच जीत लिया। 131 रनों का पीछा करते हुए सन ने 22 रन, विकास ने 31 रन और संधू ने 51 रनों का योगदान दिया।

मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अश्वनी कुमार बस्सी दौलत खां को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। बेस्ट बल्लेबाज कुलदीप धामी, बेस्ट गेंदबाज बाबा और बेस्ट फील्डर भिंदा को घोषित किया गया।

सीनियर सुपर स्टार के कप्तान आदित्य सहगल और श्री गुरु नानक देव क्रिकेट क्लब के कप्तान पलविंदर सिंह सहोता जी ने टूर्नामेंट कमेटी का धन्यवाद किया और ऐसी लीग आगे भी जारी रखने के लिए अकादमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का ऐलान किया। इस अवसर पर लंबरदार बिंदी जी मन्नण, क्रिकेट कोच तारा चंद, फुटबॉल कोच सुक्खा नारा नंगलिया, बल्ली, गोपी, बुगला, अशोक, गग्गी, लाडी, निम्मा, लाडी भाजी पटवारी साहब, पलविंदर सिंह सहोता जी, बावा जी, संधू साहब, आदित्य सहगल, प्रथम सचदेवा, रविंदर बिंदु सतहरी वाला, सोपू गढ़शंकर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here