Saturday, October 31, 2026
Home National वायुसेना का सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

वायुसेना का सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में प्रशिक्षण अभियान के दौरान क्रैश हो गया। वायु सेना ने इसकी पुष्टि की। IAF ने इस घटना पर कहा कि प्रशिक्षण अभियान पर निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खोज अभियान जारी है। घटना में दोनों पायलट मारे गए हैं। भारतीय वायुसेना ने बाया कि असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान क्रैश हो गया। स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर को सुखोई-30 क्रैश में घातक चोटें आई थीं।

Advertisements

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था।लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। विमान का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग हो रहा था। पायलट की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला के स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक विमान जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्लेन क्रैश की सूचना की पुष्टि के लिए एक टीम पहुंची। देर रात प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि हुई। सुखोई- 30 फाइटर जेट विमान ट्रेनिंग मिशन पर निकला था। कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। वायु सेना की खोज और बचाव टीमों को स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों के साथ विमान का पता लगाने के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की अंतिम ज्ञात स्थिति और उसमें सवार कर्मियों की संख्या के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि दोनों पायलट के शव बरामद कर लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here