Tuesday, October 20, 2026

    युवा समाज सेवी अमन सिद्धू के निवास स्थान पहुंचे चेयरमैन पावला, वार्ड की समस्याओं के हल का आश्वासन

    होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन व जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पावला लक्ष्मी एनक्लेव स्थित युवा समाज सेवी व आप कार्यकर्ता अमन सिद्धू के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याओं पर चर्चा की और उनके हल का आश्वासन दिया।

    Advertisements

    इस दौरान श्री पावला ने कहा कि मेहनतकश व समाज सेवी युवा अपनी सोच और इच्छा शक्ति से समाज में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमन सिद्धू व उनकी टीम मानव सेवा के जो प्रकल्प चला रही है वह प्रेरणादायक है और रक्तदान के क्षेत्र में इनकी तत्परता सराहनीय है। इस मौके पर अमन सिद्धू ने श्री पावला को मोहल्ले की समस्याओं से अवगत करवाया और समाज सेवा के प्रण को दोहराया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here