Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब की बिगड़ती कानून और व्यवस्था को तुरंत संभाले पंजाब सरकार: जावेद/थापर

पंजाब की बिगड़ती कानून और व्यवस्था को तुरंत संभाले पंजाब सरकार: जावेद/थापर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में जालंधर में हुई जिसमें पंजाब प्रधान नरेन्द्र थापर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर जावेद खान और नरेन्द्र थापर ने पंजाब की बिगड़ती हुई कानून और व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था चरमरा गई है, गैंगस्टरों और गुण्डों का बोलबाला है, आये दिन चोरियां हो रही हैं, जिसके कारण आम जनता डर के माहौल में जीने को मज़बूर है।

Advertisements

चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा कर रही थी परन्तु अब यह खून से रंगा पंजाब बन चुका है। गैंगस्टर जेलों से ही व्यपारियों से फिरौती की मांग कर रहे हैं, चारो तरफ जंगल राज बन चुका है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस बात की कोई चिंता नहीं। उन्होने आगे कहा कि पंजाब सरकार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मॉडल अपना कर गैंगस्टरों और गुण्डों का अंत कर आम जनता को राहत देनी चाहिए और कानून का राज स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर सोनू थापर, विक्की शर्मा, विनोद वर्मा, राहुल ठाकुर, अशोक कुमार तथा संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here