
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुरेश कुमार गोयल ने बताया कि स्थानीय नए जिला एवं सत्र न्यायालय कॉम्प्लेक्स में 25 मार्च को सुबह 11:30 बजे सार्वजनिक नीलामी आयोजित की जाएगी। इसमें नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बैंक और ए.टी.एम. वाली जगह के अलावा मुकेरियां में नए न्यायिक कॉम्प्लेक्स में ए.टी.एम. वाली साइट के लिए नीलामी होगी।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने बताया कि इन साइटों की नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक की अवधि के लिए की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इच्छुक बोलीदाताओं को 25 मार्च को सुबह 10:30 बजे तक 10,000 रुपए पेशगी राशि जमा करवानी होगी। असफल बोलीदाताओं द्वारा जमा की गई पेशगी राशि उसी दिन वापस कर दी जाएगी। इस नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम और शर्तों की जानकारी कोर्ट की वेबसाइट http://ecourts.gov.in/hoshiarpur/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।












