Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur जालंधर में मीडिया हाउस पर हमला व भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी याद...

जालंधर में मीडिया हाउस पर हमला व भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी याद करवाती है इमरजेंसी का दौरः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब की ओर से गतदिनों जालंधऱ में मीडिया हाउस से संबंधित संस्थान पर गैर-कानूनी तौर पर सरकार द्वारा चलाए गए बुल्डोजर व सरकार की इस कार्यवाही का विरोध कर रहे भाजपा व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में भाजपा स्पोर्ट्स सैल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि जालंधर में एक मीडिया हाउस से संबंधित संस्थान व भाजपा नेताओं व अन्य गणमान्यों व्यक्तियों की गिरफ्तारी आज पंजाब निवासियों को इमरजेंसी का दौर याद करवा रही है। उन्होंनें कहा कि आज पंजाब में लॉ एंड आडर की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है तथा लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

Advertisements

डा.घई ने कहा कि सरकार के 4 साल से ज्यादा कार्यकाल में सरकारी व गैर-सरकारी वर्ग बुरी तरह से परेशानी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंनें कहा कि पंजाब के लोगों ने जिस उम्मीद से प्रदेश में  सरकार को भारी बहुमत से जिताया था, आज प्रदेश के लोग अपने इस निर्णय पर पछता रहे है तथा बेसब्री से 2027 का इंतजार कर  रहे है। इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डा. घई ने राज्यपाल मांग की कि जिन अधिकारियों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ गलत व्यवहार कर गिरफ्तार किया, उनके खिलाफ कदम उठाकर कार्यवाही की जाए। डा. घई ने भविष्य में राज्यपाल से पंजाब के लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करने की भी मांग की ताकि लोग बाबा साहिब के दिए गए संविधान के अपने अधिकारों का उपयोग कर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ प्रदर्शन कर बुलंद कर सके। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा नेता डा. पंकज शर्मा, डा. राजकुमार सैनी, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ठ कुमार, मोहित संधू, करन कुमार, करनैल सिंह, मनवीर कुमार, जगजीत सिंह, बब्लू, अमन कुमार, गगनदीप सिंह, हरप्रीत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here