Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur शहर के पार्कों को उजाड़ कर लोगों को विकास के सपने दिखा...

शहर के पार्कों को उजाड़ कर लोगों को विकास के सपने दिखा रहे सत्ताधारीः हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि सत्ताधारियों ने शहर की पार्कों को उजाड़कर लोगों से उनकी सैरगाह भी छीन ली है तथा ऐसा करने के बाद उनके द्वारा शहर वासियों को विकास के सपने दिखाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां पूरे शहर की सड़कों का बुरा हाल है वहीं अब पार्क भी नगर निगम की गलत नीतियों और हलका विधायक की ढीली कार्यगुजारी की भेंट चढ़ गए हैं।

Advertisements

हरीश आनंद ने कहा कि बरसाती पानी की निकाली के लिए शिमला पहाड़ी को उजाड़ दिया गया तथा वहां लगाए गए प्रोजैक्ट का भी शहर निवासियों को कई लाभ नहीं मिल रहा। ग्रीन व्यू पार्क अब सैरगाह नहीं बल्कि पार्किंग बन चुकी है तथा गुरमोहर पार्क में ट्यूबवैल लगाए जाने के बाद उसकी सुध ली जानी जरुरी नहीं समझी गई। जिसके चलते वहां के हालात आम आदमी पार्टी की विकास की नीतियों की पोल खोल रहे हैं। श्री आनंद ने कहा कि आने वाले समय में शहर की जनता पार्षद चुनाव में सत्ताधारियों को आईना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की एकाध पार्क को छोड़कर लगभग सभी पार्कों के हालात कुप्रबंधों के चलते बुरे ही हैं।

आलम यह है कि वहां पर न तो बड़े-बुजुर्ग सैर कर सकते हैं और न ही बच्चे वहां पर खेल सकते हैं। हरीश आनंद ने कहा कि पिछले 4 सालों में आप ने शहर में विकास नहीं विनाश ही करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here