
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। खुपी के पास बुलेरो कार और प्राइवेट बस में टक्कर होने के बाद बस पलट गई। इस हादसे में 1 यात्री की मौत, जबकि 8 यात्री घायल हो गए है। सभी घायलों का रेस्क्यू कर हल्द्वानी सुशील तिवाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है, जिसमें एक और यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से बस गंगोलीहाट जा रही थी। लेकिन खुपी के पास सड़क हादसे के बाद पलट गई।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, तो ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद राहत बचाव स्थानीय लोगों के साथ पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने शुरू किया और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।












