
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के कारण लॉकडाउन की अफवाहों पर जवाब दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की अफवाह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मैं साफ-साफ बताना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारे लिए जरूरी है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। पुरी ने कहा कि अफवाह फैलाने और पेनिक पैदा करना सही नहीं है। पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी तनावपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हम पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा, सप्लाइ चेन और जरूरी चीजों पर रोजाना रियल टाइम पर नजर बनाए हुए हैं। पुरी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईंधन की आपूर्ति और अन्य जरूरी सामान के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। हम इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को हैंडल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।












