
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी डॉलर पर दिखाई देंगें। अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर ऐसा किया जाएगा और यह 165 साल में पहली बार होगा। इसके साथ ही ब्रैंडन बीच के एक बयान का जिक्र किया जा रहा है, जिसमें कहा गया कि ट्रंप के हस्ताक्षर देश की उपलब्धियों और उनकी लीडरशिप का प्रतीक होंगे। इसके अलावा स्कॉट बेसेंट के बयान में ट्रंप का जिक्र किया गया है, जिसमें अमेरिका की मजबूत अर्थव्यवस्था में ट्रंप की भूमिका के बारे में बताया गया है।

नोटों पर साइन के अलावा एक खास 24 कैरेट सोने का सिक्का जारी किया जाएगा, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी। उसे भी मंजूरी दी गई है ताकि अमेरिका की 250वीं सालगिरह को खास तरीके से मनाया जा सके। हालांकि, सच्चाई यह है कि अमेरिकी करेंसी से जुड़े नियम बहुत सख्त होते हैं और किसी भी बड़े बदलाव के लिए कानूनी प्रक्रिया और आधिकारिक घोषणा जरूरी होती है। अभी तक अमेरिकी सरकार या ट्रेजरी की तरफ से ऐसा कोई पक्का और आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है कि डॉलर के नोटों पर मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर होंगे।












