Saturday, October 17, 2026
Home International मार्क कार्नी होंगें कनाडा के नए प्रधानमंत्री

मार्क कार्नी होंगें कनाडा के नए प्रधानमंत्री

कनाडा (द स्टैलर न्यूज़)। बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व प्रमुख मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री होंगे। कार्नी को 85.9 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए है। जीत के बाद कार्नी ने कहा कि  कोई है जो हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे द्वारा बनाए गए उत्पादों, हमारे द्वारा बेची जाने वाली वस्तुओं और हमारे जीवनयापन के साधनों पर अनुचित शुल्क लगा दिए हैं। वह कनाडाई परिवारों, श्रमिकों और व्यवसायों पर हमला कर रहे हैं लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने दे सकते।” कार्नी ने कहा कि कनाडा तब तक जवाबी शुल्क लागू रखेगा जब तक “अमेरिकी इसे जारी रखता है।”

Advertisements

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह लड़ाई शुरू नहीं की लेकिन जब कोई तंग करता है तो कनाडावासी उसे छोड़ते भी नहीं हैं।” उन्होंनें कहा कि, ‘‘अमेरिकी हमारे संसाधन, हमारा पानी, हमारी ज़मीन, हमारा देश चाहते हैं। ज़रा सोचिए। अगर वे सफल हो गए तो वे हमारी जीवन शैली को नष्ट कर देंगे।” उन्होंने कहा, “अमेरिका कनाडा नहीं है और कनाडा कभी भी किसी भी तरह से, आकार या रूप में अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा।” कनाडा फिलहाल खाद्य और आवास की कीमतों में वृद्धि व आव्रजन की समस्या सहित कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन कारणों से ट्रूडो की लोकप्रियता घट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here