Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur पूर्णाहुति के साथ विश्रामित हुआ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ, 11 को किया...

पूर्णाहुति के साथ विश्रामित हुआ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ, 11 को किया जाएगा ब्राह्मण विदाई और भंडारे का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रहा श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ विश्रामित हो गया। इस मौके पर मुख्य यजमान के रुप में अनिल अग्रवाल व मनु अग्रवाल लुधियाना के अलावा यजमान के रुप में  संध्या के साथ सरोज व राहुल फिरोजपुर, श्वेता जालंधर, रंजना गंभीर, सुनीता गोयल, सागर रिंकू, सौरव मित्तल, अंकित, किरण, मुस्कान, रितेश, अश्वनी शर्मा, गीता, कांता कपूरथला, रजनी सोनीपत, प्रदीप लुधियाना, दीपा के साथ  अशोक व यशपाल सोनीपत सहित अन्यों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली।

Advertisements

इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने मंगल कामना की और सभी को यज्ञ संपूर्ण होने की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि 11 मार्च को ब्राह्मण विदाई एवं कन्या पूजन उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पं. ओमकार नाथ शर्मा, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, राजिंदर मोदगिल, नील कमल, राजीव शर्मा, विकास अग्रवाल, दविंदर वालिया गुरुजी, शाम सुन्दर मोदगिल, मनोज दत्ता, अशोक कुमार, पं. रमेश ठाकुर, कृष्ण देव, नील कमल, बबल, विनोद हरजाई, अनुराधा गौतम, सुनीता गौतम, जसवीर कौर, सूरज प्रकाश, पलवी गुप्ता, बनीता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सूरज शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल वालिया, स्पर्श शर्मा व अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here