
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे दौरान 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान मिथुन महारू चव्हाण, किसन धर्मा राठौड़, मनोज नामदेव चव्हाण और कृष्णा मूलचंद राठौड़, विनोद नामदेव चव्हाण और ज्ञानेश्वर देवीदास चव्हाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में 14 मजदूर सवार होकर गन्ना लोड करके रात करीब ढाई बजे कन्नड़ की ओर जा रहे थे इसी दौरान अचानक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया।

ट्रक पलटने के कारण ट्रक में सवार 14 मजदूर गन्ने के नीचे दब गए। इस दौरान 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।












