Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur नए लाइसेंस व आरसी न बनने से लोगों को पेश आ रही...

नए लाइसेंस व आरसी न बनने से लोगों को पेश आ रही समस्या के लिए आप सरकार जिम्मेदारीःभाटिया/गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जोकि इश्तिहारों वाली सरकार बनकर रह गई है से पंजाब के मामले न तो हल हो रहे हैं और न ही जनता को साफ सुथरा शासन देने में सरकार सफल रही है। जिसके चलते सरकार की ढीली कार्यगुजारी का खामियाजा आम जनता को भुगतने को विवश होना पड़ रहा है।

Advertisements

ताजा मामले में पिछले तीन माह से नए वाहन लाइसेंस और आरसीज़ न बनने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, सरकार दिल्ली वाले अपने आकाओं में व्यस्त है। यह बात जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू एवं जिला सचिव अश्वनी गैंद ने लोगों की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रोजाना समाचारपत्रों में यह समस्या सुर्खियों में है, पर सरकार और अधिकारी वर्ग सत्तासुख एवं ऐश-ओ-आराम में व्यस्त है। श्री भाटिया एवं गैंद ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबित करीब 10 हजार लोग होशियारपुर में लाइसेंस और आरसी का इंतजार कर रहे हैं और प्रदेश की बात करें तो यह आंकड़ा लाखों में होगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण इस संबंधी काम कर रही कंपनी काम बीच में ही छोड़कर भाग गई तथा सरकार के पास इसके लिए कोई विकल्प नहीं है।

जिस कारण जनता परेशान हो रही है। इतना ही नहीं समय पर आरसी न मिलने के कारण लोग अपने वाहनों को अन्य राज्यों में लेकर नहीं जा सकते तथा कई लोग जो किसी काम या मजबूरीवश हिमाचल व अन्य राज्यों में गए भी हैं, उन्हें चालान कटवाने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने लोगों की समस्या का जल्द समाधान न किया तो भाजपा संघर्ष करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here