
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान, अमेरिका एवं इजराइल में युद्ध के चलते कई प्रकार के संकट से आज विश्व गुजर रहा है तथा उसी संकट का कुछ असर हमारे देश पर भी है। लेकिन गैस, पैट्रोल एवं डीजल को लेकर जो अफवाहें उड़ रही हैं उन पर जरा भी ध्यान नहीं देना चाहिए तथा किसी भी तरह की विकट स्थित में देश का साथ देने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हम गैस, पैट्रोल और डीजल को स्टोर करने जैसे कदम उठाएंगे तो इन वस्तुओं की कमी न होते हुए भी होने की संभावना है। इसलिए इनकी स्टोरेज से बचें। यह बात प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि चल रही अफवाहों के बीच उन्होंने जिलाधीश होशियारपुर तथा सिविल सप्लाई अधिकारी से बात की है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि उक्त वस्तुओं की कोई कमी नहीं है तथा उन्होंने भी जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। श्री सूद ने कहा कि इस स्थिति में कुछ गैस एजेंसी वालों के करिंदे जो गैस सप्लाई करते हैं वह लोगों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं, जिसकी तरफ प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत है। इसके साथ ही जो लोग गैस, पैट्रोल व डीजल की स्टोरेज या कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ भी प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर राजेश साहनी, सोनू ठाकुर, परवीन कपूर शिंटू, अमित कपूर, जसविंदर जस्सी, नितिश, नटवर संधू, साहिल सूरी, विक्की, दीपक, अर्पण सूद, वैभव सोनी, सूरज प्रकाश शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद थे।












