Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पिता की तरह ही विनम्र स्वभाव और मिलनसार हैं विधायक ईशांकः सुदर्शन...

पिता की तरह ही विनम्र स्वभाव और मिलनसार हैं विधायक ईशांकः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिस प्रकार सांसद डा. राज कुमार अपने विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और लोकप्रिय नेता है उसी प्रकार उनके बेटे विधायक डा. ईशांक कुमार भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हलके के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। यह बात धीर कौशल गौत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने उन्हं बिरादरी की तरफ से सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा क डा. ईशांक द्वारा हलका चब्बेवाल के विकास के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उनका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है तथा हलका पूरी तरह से विकसित हलकों में शामिल हो रहा है।

Advertisements

श्री धीर ने कहा कि जैसे डा. राज ने हलका विधायक रहते हुए हर गांव एवं कस्बे के विकास और जनसुविधाओं के लिए जमीनी स्तर पर काम किया उसी प्रकार डा. ईशांक भी अपने हलका वासियों की सेवा को समर्पित हैं तथा विकास कार्यों को लेकर भी संजीदा हैं। श्री धीर ने अपनी और बिरादरी की तरफ से उन्हें सदैव समर्थन देते रहने का आश्वासन दिया ताकि उनका हलका नंबर 1 हलका बन सके। इस दौरान डा. ईशांक ने श्री धीर व उनके साथियों का आभार व्यक्त करते हुए हलके के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here