Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur कुलविंदर कौर ने ब्लाक समिति चेयरमैन का पदभार संभाला, विधायक इशांक भी...

कुलविंदर कौर ने ब्लाक समिति चेयरमैन का पदभार संभाला, विधायक इशांक भी रहे मौजूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लाक 2 होशियारपुर से पंचायत ब्लाक समिति के नवनियुक्त चेयरपर्सन कुलविंदर कौर औजला ने पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने मौके हलका विधायक डा. इशांक कुमार भी विशेष तौर से उपस्थित रहे तथा उन्होंने कुलविंदर कौर औजला और उनकी टीम को बधाई दी। डा. इशांक ने कहा कि पंचायत एवं ब्लाक समिति लोकतंत्र की पहली और अहम सीढ़ी हैं तथा इसका मजबूत होने से ही पार्टियां मजबूत होती हैं।

Advertisements

उन्होंने कुलविंदर कौर और उनकी टीम को इलाके की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नवनियुक्त चेयरपर्सन कुलविंदर कौर औजला ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सभी की आभारी हैं तथा इलाके की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सूबेदार सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, प्रभजीत सिंह, बलजिंदर सिंह विक्का, सुखवंत संह, कमलजीत कौर, गुरतेज कौर, गुरजीत कौर, शिव होशियारपुर, सरपंच गोल्डी बस्सी मुद्दा व पाला सहित ब्लाक 2 कार्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here