Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur श्री कामाख्या देवी मंदिर में श्री मद् देवीभागवत कथा एवं श्री शतचंडी...

श्री कामाख्या देवी मंदिर में श्री मद् देवीभागवत कथा एवं श्री शतचंडी महायज्ञ सम्पूर्णता की ओर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। श्री कामाख्या देवी सिद्ध पीठ जालंधर रोड होशियारपुर में श्री मद् देवी भागवत कथा एवं श्री शतचंडी महायज्ञ सम्पूर्णता की और निर्विघ्नता से वढ़ रहा है।श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी तथा सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी,श्री कामेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान हरीश खोसला ने बताया कि दिनांक 19 मार्च वीरवार से प्रारंभ हुआ यह अमृत यज्ञ 28 मार्च शनिवार को विश्राम लेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत समाज द्वारा मंत्रोंचारण के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ निरंतर चल रहा है।

Advertisements

इस पाठ में हिमाचल प्रदेश से विशेष रूप से उपस्थित हुए आचार्य पं सुमित शर्मा, पं संदीप शर्मा,पं धीरज शर्मा, पं कमलेश मोदगिल,पं अतुल शर्मा पूरे विधि-विधान से माता रानी की पूजा करवाई रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य यजमान की भूमिका राकेश भार्गव अपनी धर्मपत्नी रेनू शर्मा के साथ साथ ईशांत भाटिया अपनी धर्मपत्नी शिवानी भाटिया के साथ निभा रहे हैं।पं सुरजीत शास्त्री नित्य प्रति दोपहर तीन बजे से श्री मद् देवी भागवत कथा से भक्तों को निहाल कर रहे हैं। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में आद्य शक्ति भगवती की उपासना से सुख शांति एवं सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपत्ति, विघ्न, उपद्रव आदि की निवृत्ति होती है। सच्चिदानंद स्वरुपिणी मां भगवती वात्सल्य भाव से अपनी संतान के जीवन में ज्ञान भक्ति एवं प्रेम रस का सिंचन करती हैं।इस मौके अन्य के अलावा कपिल शर्मा, डाक्टर आशू गोयल, कुनाल खोसला,वलदेव राज, एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here