
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फतेहगढ़ चौक उप्पल अस्पताल के समीप डावर परिवार की तरफ से करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक संत वृन्दावन दास जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान के श्रणागत होने और भक्ति, प्रेम व निस्वार्थ भाव से भगवननाम जपने की प्रेरणा दी। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के अवतार और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर उनके द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर हाजिरी लगवाई।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, स्वामी राम शरणानंद, पं. ओमकार नाथ शर्मा, तरसेम लाल डावर, मुकेश डावर, मोहन लाल पहलवान, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, मेहर चंद वालिया, सन्नी महाजन, अशोक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, कमल वर्मा, हरीश शर्मा काला, प्यारे लाल सैनी, सरपंच नरवीर नंदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की। कथा उपरांत भंडारा लगाया गया।












