
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जावेद खान ने कहा है कि पंजाब में टोल प्लाज़ों वालों ने गुंडा टैक्स पाँच रूपये बढ़ा कर आम जनता पर बोझ को और बड़ा दिया है। उन्होने कहा पंजाब की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और टोल प्लाज़ों वालों ने लोगों के उपर और बोझ डाल दिया है। यह लोग अपनी मनमर्जी से रातों रात टोल टैक्स बढ़ाकर पंजाब की जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उन्होने मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान से अपील की है कि जैसे उन्होने पंजाब के अन्य टोल प्लाज़ा बंद करवाये हैं उसी तरह लाडोवाल टोल प्लाज़ा को भी सरकार की तरफ से हटाया जाए जो कि पंजाब का सबसे महँगा टोल प्लाज़ा है।

अगर इसे तुरंत बंद नहीं किया जा सकता तो कम से कम टोल कम करके जनता को राहत प्रदान की जाये। जावेद खान ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने पहले भी लोक भलाई के कई बढ़िया कार्य कर पंजाब की जनता को राहत दी है और हमें पूरी उम्मीद है कि जनता के हितों को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाज़ा को जल्दी ही बंद करवायेंगे। इस अवसर पर विनोद वर्मा, सागर, चिंटू, कुलविन्दर बिबला, विक्की ठाकुर, संदीप कुमार, अजय पाल आदि उपस्थित थे।











