Wednesday, October 21, 2026
Home International नाइजीरिया के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला, सेना के जनरल सहित कई...

नाइजीरिया के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला, सेना के जनरल सहित कई सैनिकों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में एक सैन्य अड्डे पर हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हमले में सेना के एक जनरल समेत कई जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता माइकल ओनोजा ने एक बयान में बताया कि यह हमला बोर्नो प्रांत के बेनिशेख क्षेत्र में हुआ, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने हमलावरों को “आतंकवादी” करार दिया।

Advertisements

कागा क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन प्रमुख जन्ना लावन अजिमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 29 टास्क फोर्स ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल ओ. ओ. ब्राइमा सहित अन्य जवानों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। ओनोजा ने इस हालिया हमले में मारे गए सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, “यह हमला उन आतंकवादी तत्वों की हताशा को दर्शाता है, जिन्हें हाल के अभियानों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है और जो अब भी कड़ी सुरक्षा वाले सैन्य ठिकानों पर नाकाम हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here