Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व 

एसएवी स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में स्पेशल असेंबली में बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर दूसरी कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चे पंजाबी पोशाक में बड़े ही प्यारे लग रहे थे।कक्षा पहली के बच्चों की ड्रम मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।प्रतियोगिता के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

Advertisements

प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि बैसाखी के खास मौके पर लोग जश्न मनाते हैं, एक दूसरे को बधाई देते हैं क्योंकि यह त्योहार भाई चारे ,एकता और सौहार्द का प्रतीक है और हर वर्ग के लोग इसे मिलकर मनाते हैं। स्कूल डीन सुनीता दुग्गल ने बताया कि इस दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी नाम बैसाख से बना है। बैसाखी मुख्यत: कृषि पर्व है। यह पर्व रवी की फसल के पकने की खुशी का प्रतीक है। बैसाखी पर किसानों की फसल पककर तैयार हो जाती है और किसान घर में नई आई फसल को देख खुशी मनाते हैं। 

अंत में स्कूल की मैनेजमेंट, डीन सुनीता दुग्गल , प्रिंसिपल मनु वालिया और समूह स्टाफ ने सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here