Thursday, October 22, 2026
Home National सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना स्थित राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन में राजग गठबंधन की मजबूती साफ दिखाई दी।

Advertisements

समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तमाम बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए राजग के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राजग के सभी विधायक शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here