Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सागर गिल बने शिव सेना समाजवादी पार्टी के शहरी प्रधान

सागर गिल बने शिव सेना समाजवादी पार्टी के शहरी प्रधान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में कमालपुर , होशियारपुर में हुई। इस अवसर पर जसवीर सिंह काका गुज्जर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर कमालपुर के सागर गिल अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। जावेद खान ने उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मानित किया और पार्टी का शहरी प्रधान नियुक्त किया। इस अवसर पर सागर गिल ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाउंगा तथा पार्टी की मज़बूती तथा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हर समय काम करुंगा।

Advertisements

इस अवसर पर जावेद खान और काका गुज्जर ने कहा कि शिव सेना समाजवादी पार्टी हर धर्म का आदर सम्मान करती है और पार्टी में बिना जाति और धर्म के आधार पर भेद-भाव के लोगों को शामिल किया जाता है । शीध्र ही पूरे होशियारपुर जिले में पार्टी का विस्तार किया जायेगा और प्रत्येक गांव में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जायेंगी। इस अवसर पर विनोद वर्मा, रवि कुमार, मेछू गुज्जर, बंटी चड्डा, राहुल बॉबी, शुभम हंस, शिब्बू, सूरज, गिन्नी, मटटू, शिव कुमार, मनु हंस, इन्द्र होशियारपुरिया, चिंटू हंस, प्रदीप, मनदीप सिंह, सोमा, राहुल ठाकुर, विक्की, आकाश , टोनी , जॉनी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here