Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अकाली दल (एससी मोर्चा) के संगठन का विस्तार; संजीव थापर होशियारपुर शहरी...

अकाली दल (एससी मोर्चा) के संगठन का विस्तार; संजीव थापर होशियारपुर शहरी के प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला होशियारपुर शहरी के प्रधान प्रेम सिंह पिप्पला वाला द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह फैसला शिरोमणि अकाली दल के शहरी जिला प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा और हल्का इंचार्ज संजीव तलवाड़ के साथ विशेष सलाह-मशविरा करने के बाद लिया गया है। नई नियुक्तियों में संजीव थापर को प्रधान, अनुसूचित जाति मोर्चा (होशियारपुर शहरी) तथा ऋषभ मट्टू को जनरल सेक्रेटरी, अनुसूचित जाति मोर्चा (होशियारपुर शहरी) नियुक्त किया गया है। सरदार प्रेम सिंह पिप्पला वाला ने बताया कि संजीव थापर की पार्टी के प्रति वफादारी और मेहनत को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

इसके साथ ही नव-नियुक्त प्रधान संजीव थापर को पूरी टीम के गठन का अधिकार भी दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अगले 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी टीम की घोषणा करें ताकि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को तेज किया जा सके। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे दलित समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here