Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur केंद्र ने बारिश तथा ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को दी भारी राहत,...

केंद्र ने बारिश तथा ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को दी भारी राहत, अब पंजाब सरकार की बारीः तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस में कहा गया है कि इस बार वेमौसमी देर से हुई बरसातों के कारण गेहूं की  फसल को भारी क्षति पहुंची है । उससे न केवल गेहूं की सरकारी खरीद प्रभावित हो रही थी परन्तु किसानों की बहुत सी फसलें पूरी की पूरी बर्बाद हो गई थी। बरसात तथा ओलावृष्टि  के कारण गेहूं के  दाने  बदरंग हो गए थे ।

Advertisements

केंद्र सरकार द्वार गत  दिवस   लिए गए इतिहासक फैसले के अनुसार अब 70 % तक किसानो किम बदरंग फ़सल तथा 15 % तक टूटा दाना भी M .S .P  पर खरीद के लिए मान्य होगा। श्री सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले अपने आप को किसानों की हितैषी बताती रही है। परन्तु  किसानो पर बुरा समय आने पर कभी भी आम आदमी पार्टी  ने सरकार में रहते हुए उन्हें    सहारा नहीं दिया। पिछले 4 सालो में दो बार भारी बाढ़  के कारन हुए नुकसान की पूरी भरपाई नहीं की गई। किसानो के आंदोलनों को सही बताने वाली आप सरकार अब उन्हें लाठियों से पीट रही है  तथा जेलों में बंद कर करके उनके आंदोलनों को शांत करवा रही है।

केंद्र सरकार द्वारा  जो फसल बीमा योजना शुरू की गई थी उसका भी आम आदमी पार्टी  लाभ नहीं उठा रही। जिस से किसानों को नुकसान होने पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा की केंद्र ने किसानो की मांग पूरी  करते हुए उन्हें राहत दी है। अब गेंद मान सरकार के पाले में है।  उन्होंने मांग की फसल के झाड़ में आई कमी की पूर्ति तथा पूरी तरह बर्बाद फसलों के लिए 100000  रु प्रति एकड़ मुआबजा तुरुंत जारी करे पंजाब सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here