Wednesday, October 28, 2026
Home National हरियाणा-राजस्थान सीमा पर मचा हड़कंप, खेत में बनी ढाणी में गिरा ‘पाकिस्तान’...

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर मचा हड़कंप, खेत में बनी ढाणी में गिरा ‘पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव खेड़ी में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में बनी ढाणी के अंदर पाकिस्तान के निशान वाला एक संदिग्ध गुब्बारा आकर गिरा। गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गुब्बारा एक प्लेन के आकार में बना हुआ है। सफेद और हरे रंग के इस गुब्बारे पर ‘PIA’ के साथ-साथ पाकिस्तान का नाम और चांद-सितारे का चिह्न बना हुआ है। गांव खेड़ी निवासी जयवीर सिंह शर्मा ने सुबह अपनी ढाणी में इस संदिग्ध गुब्बारे को देखा। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े प्रतीकों को देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और कागदाना चौकी प्रभारी दीपक शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि गांव खेड़ी की एक ढाणी में गुब्बारा गिरने की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि इस पर PIA लिखा हुआ है। यह काफी हल्का गुब्बारा है और प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हवा के रुख के कारण यह उड़कर सीमा पार से या किसी अन्य दिशा से यहां तक पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here