
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और आतंकियों को बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया है। सैन्य मीडिया विंग ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर जारी एक बयान के अनुसार, “2-3 जून, 2025 को, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया था।”

SPR के बयान में कहा गया कि सैनिकों ने क्षेत्र में आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा। इसमें कहा गया, “क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के सुरक्षाबल देश आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।”












