Sunday, October 11, 2026
Home International China के नए Virus से दुनिया में दहशत का माहौल

China के नए Virus से दुनिया में दहशत का माहौल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के नए वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस वायरस का नाम एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) है। बताया जा रहा है कि इस वायरस की कोई वैक्‍सीन नहीं है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने इस चीन से इस वायरस के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, चीन का कहना है कि वहां स्थिति सामान्‍य है और डरने की बात नहीं है। चीन का नया वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस, जिसे एचएमपीवी के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है, जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है।

Advertisements

इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है। वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसके कुछ आम से लक्षण हैं- जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगने लगती है। चीन ने फ्लू की मौजूदा स्थिति को सामान्‍य बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशियों के लिए चीन की यात्रा करना सुरक्षित है। मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने देश में ‘इन्फ्लूएंजा ए’ और अन्य श्वसन रोगों के फैलने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘सर्दियों के मौसम में श्वसन संक्रमण चरम पर होता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here