Saturday, October 31, 2026
Home Himachal 24 घंटे में टौणी देवी में पाइप लाइन नहीं जोड़ी तो मंगलवार...

24 घंटे में टौणी देवी में पाइप लाइन नहीं जोड़ी तो मंगलवार को करेंगे ग्रामीण चक्का जाम: रजनीश चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के टौणी देवी में सोमवार को टपरे ग्राम पंचायत के लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। एनएच निर्माण के दौरान टौणी देवी  में करीब एक माह से पाइप लाइन टूटी होने के कारण क्षेत्र में ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। इससे टपरे ग्राम पंचायत के करीब आधा दर्जन गांव बुरी तरह पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक  जब बार बार निवेदन कर बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम भी स्थिति की निगरानी के लिए मौजूद रही।  टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर टूटी हुई पेयजल पाइपें एन एच निर्माण कंपनी और जल शक्ति विभाग नहीं जोड़ता तो मंगलवार को टौणी देवी में चक्का जाम कर दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी अपनी मन मर्जी से काम कर रही हैं और लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। रजनीश कुमारी के मुताबिक निर्माण कंपनी ने टपरे  क्षेत्र के श्मशान घाट की सड़क को भी मलबा फेंक बंद कर दिया लेकिन बार बार कहने पर भी मलबा नहीं उठाया जा रहा है। अब मजबूरन एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। इस मौके पर  विक्रम सिंह , ओम प्रकाश, जसवंत सिंह ,विजय, त्रिलोक सिंह, महिला मंडल टपरे कमला, मनोरमा, अनीता देवी मौजूद रही। करीब एक घंटे की बहस बसाई के बाद एन एच निर्माण कंपनी की वॉटर विंग के इंचार्ज इंजीनियर अनय सिंह मौके पर पहुंचे। अनय सिंह ने बताया कि सड़क की खुदाई पूर्ण कर  सोमवार शाम तक पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here