Wednesday, October 28, 2026
Home National गोलियों से गूंजा होर्मुज, कंटेनर जहाज हुआ क्षतिग्रस्त

गोलियों से गूंजा होर्मुज, कंटेनर जहाज हुआ क्षतिग्रस्त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान में नियोजित युद्धविराम वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ (यूकेएमटीओ) सेंटर ने बताया कि यह हमला सुबह सात बजकर करीब 55 मिनट पर जलडमरूमध्य में हुआ और इसमें एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया गया।

Advertisements

यूकेएमटीओ ने कहा कि गार्ड गनबोट ने गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई संकेत नहीं दिया था। उसने कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और पर्यावरण पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ईरान ने इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की। यह घटना ऐसे समय में घटी है जब पिछले सप्ताहांत में ही अमेरिका ने एक ईरानी कंटेनर जहाज पर पहले गोलीबारी की और फिर उसे अपने कब्जे में ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here