
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पर्यावरण को बचाने और इसको संभाल के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में अर्थ डे मनाया गया | इस दौरान बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता ,निबंध लेखन में भाग लिया।इस अवसर पर स्कूल डीन सुनीता दुग्गल ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 22 अप्रैल को पूरे विश्व में अर्थ डे मनाया जाता है | अर्थ डे पहली बार 1970 में मनाया गया था | ऐसे में आज पर्यावरण सुरक्षा विश्व की सबसे बड़ी ज़रुरत है |

प्रधान जीवन जैन के कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, जो हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है। हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग हमारी धरती के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
सेक्रेटरी माणिक जैन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह संदेश देता है कि हम अपनी आदतों में सुधार लाकर पर्यावरण को बचा सकते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, जल और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास, जैसे कचरे को सही जगह पर फेंकना और स्वच्छता बनाए रखना, भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
कैशियर साहिल जैन ने कहा कि यदि हम आज से ही अपनी जिम्मेदारी समझें और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें, तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पृथ्वी मिल सकती है। पृथ्वी की रक्षा करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की आवश्यकता भी है |
अर्थ डे के अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि स्कूल के पांचों हॉउस आत्म , वल्लभ , समुद्र , इंद्र और रत्नाकर के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | जिसमे तीसरी और चौथी कक्षा के लिए पोस्टर मेकिंग , नौवीं कक्षा के लिए निबंध लेखन, दसवीं कक्षा के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आत्म और समुद्र हाउस 4 अंक लेकर प्रथम और रत्नाकर हाउस 3 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने प्रतियोगिताओं में अव्वल आए हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।











