
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से रोशन ग्राउंड में करवाई गई श्री मद्भागवत कथा दौरान श्री क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर व उनकी पत्नी सरोज ठाकुर को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरोज ठाकुर ने कहा कि कथा के दौरान साध्वी वैष्णवी जी द्वारा नारी शक्ति पर दिया गया वक्तव्य बहुत ही प्रभावशाली था तथा जगत जननी नारी का सम्मान ही असल में समाज की असल नींव होता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व मनवा रही हैं तथा हमें अपनी बेटियों पर नाज है।











