Monday, November 2, 2026
Home National शादीपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, कच्चा माल जलकर खाक

शादीपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, कच्चा माल जलकर खाक

यमुनानगर (द स्टैलर न्यूज़)। यमुनानगर के शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वहां प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेज कि पूरे परिसर में फैली लपटें, चारों ओर धुएं का गुबार उठने लगा है। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर खाक हुआ, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है।

Advertisements

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने का काम लगातार जारी है। घटना के वक्त फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here