Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur देश के समस्त राजनीतिक संगठनों को शंकराचार्य जी से मार्ग दर्शन लेकर...

देश के समस्त राजनीतिक संगठनों को शंकराचार्य जी से मार्ग दर्शन लेकर देशहित में लेने होंगे फैसलेः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शन एवं मार्गदर्शन से ही देश की राजनीतिक में स्वच्छता और सटीकता आएगी। क्योंकि, शंकराचार्य जी देश एवं राजनीति को धर्म के समन्वय से चलाते हुए दुष्टों का दमन करने एवं देशहित में किसी भी तरह का समझौता न करने का संदेश देते हैं। जिसका अनुसरन करना देश की सरकारों और हमारे शीर्ष नेताओं का फर्ज एवं धर्म है।

Advertisements

यह बात क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने शंकराचार्य जी के दर्शन करने दौरान उनसे उपदेश सुनने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी दो टूक शब्दों में कहते हैं कि जो सरकारें समाज में विघटन की स्थिति पैदा करती हैं तथा उनमें आपसी द्वेष बढ़ाने का काम करती हैं उनका दमन जल्द हो जाता है। लक्की ठाकुर ने कहा कि हाल ही में यूजीसी जैसे बिल इसकी ज्वलंत उदाहरण हैं तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारें आज जातिगत राजनीतिक को प्राथमिकता देकर समाज में आपसी फूट बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां भूल जाती हैं कि सरकारें किसी एक वर्ग या समाज के लोगों द्वारा नहीं बल्कि हर वर्ग एवं जाति द्वारा मतदान करके बनाई जाती हैं और इसमें हर नागरिक का समान हिस्सा होता है।

इसलिए सरकार को किसी एक समाज को विशाषाधिकार देकर दूसरों की संविधान के प्रति निष्ठा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। लक्की ठाकुर ने कहा कि आज देश की समस्त राजनीतिक पार्टियों को शंकराचार्य जी से मार्ग दर्शन लेकर ही राजनीतिक संगठन एवं सरकारें चलानी चाहिए तभी हमारा भारत देश अपनी परंपराओं और संस्कृति को प्रतिष्ठित करने में सफल हो पाएगा। इस मौके पर उनके साथ सुजेश कुमार शर्मा ने भी शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here