
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर की ओर से छोटे बच्चों में मोबाईल और टेलीविजन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए बच्चों की आंखों का चेक अप करने हेतु जो मुहिम चलाई जा रही है उसी के अंतरगत प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्वनी कुमार दत्ता के नेतृत्व में डी. ए. वी. माडल स्कूल, पट्टी में आंखों का चैक अप करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान जे. बी. बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रधान जे. बी. बहल ने बताया कि कुछ देर से हमारे आंखों के जागरूकता कैम्प में बच्चों की संख्या बढ़ती देख हमारी सोसाइटी ने यह निर्णय लिया की हमे छोटे बच्चों तक पहुंच कर समय से पहले उनकी आंखों की बीमारी का पता लगाना चाहिए ताकि समय रहते उनके माता-पिता को समझाया जा सके। इसी सम्बन्ध में हमारी सोसाइटी ने डी. सी. होशियारपुर आशिका जैन से सम्पर्क किया और उन्हें बच्चों में आंखों की होने वाली आंखो की बीमारियों से अवगत कराया और उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए हमारी सोसाइटी को बच्चों की आंखो के जांच के लिए एक ऑटोमेटिक मशीन उपलब्ध करवाई जिससे बच्चों की आंखों की बीमारी के बारे में समय रहते पता चल सके और उसका इलाज हो सके बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया जाता है। बहल ने बताया कि डी.सी. होशियारपुर मती आशिका जैन जी के इस सराहनीय कार्य से होशियारपुर जिले के सैकड़ों बच्चों को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्वनी कुमार दत्ता ने बताया कि 225 बच्चों की आंखों का चेकअप करने उपरान्त 26 बच्चों को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया है जहां पर बच्चों की आंखें चैक करने के लिए विशेष दिन निश्चित किए गए हैं ताकि बच्चों को किसी प्रकार की वहां पर दिक्कत ना आए और बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा । दत्ता ने सिविल सर्जन होशियारपुर और आंखों की माहिर डा. मीनू सिद्धू का विशेष तौर पर धन्यवाद किया जिनके सहयोग से बच्चों का उपचार हो रहा है । उन्होंने आगे कहा की अगर किसी भी बच्चे को चश्मे की जरूरत पड़ी तो वह रोटरी आई बैंक की ओर से लेकर दिए जाएंगे और जल्द ही अगले स्कूल में कैंप रखा जाएगा और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम प्रियंका शर्मा ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्य बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना बहुत बड़ा पुण्य है। उन्होंने आगे भी स्कूल में कैम्प के आयोजन की इच्छा जताई। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, कृष्ण किशोर व स्कूल की ओर से मनजिंदर कौर, पूजा, नरिंदर कौर, अर्पन व अन्य उपस्थित थे।












