Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur डी.सी.रोड को तुरंत बनाये नगर निगम: जावेद खान

डी.सी.रोड को तुरंत बनाये नगर निगम: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान अपने साथियों के साथ डी.सी. रोड से गुज़र रहे थे तो उन्होने देखा कि अमन अस्पताल के पास सड़क पर पूरी तरह से टूटी हुई थी तथा चैंक के बीचों बीच कई गड्डे पड़े हुये थे। इस अवसर पर आस-पास के दुकानदारों ने जावेद खान को बताया कि इस सड़क को टूटे हुये कई महीने हो चुके हैं, नगर निगम को कई बार कह चुके हैं परन्तु आज तक इस सड़क की मुरम्मत नहीं हुई। कुछ दिन पहले विधायक और मेयर नगर निगम ने इस सड़क का शिलान्यास भी किया था तथा सड़क बनाने का काम रहीमपुर से लेकर डी.ए.वी. कालेज  तक शुरु हुआ था परन्तु थोड़ी सी सड़क बनाने के बाद ठेकेदार बीच में ही काम छोड़ कर चले गया तथा यह सड़क ऐसी की ऐसी ही रह गई।

Advertisements

उन्होने बताया इस सड़क पर से रोज एम्बुलेंस, स्कूल के बच्चों की स्कूल की बसें तथा शहर के हज़ारों लोग गुज़रते हैं तथा बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। सारी सड़क पानी में डूब जाती है और गड्डे दिखाई ही नहीं देते जिससे कई बार दुर्घटनायें भी हो चुकी हैं। जावेद खान ने कहा कि नगर निगम जल्द से जल्द इस सड़क को बनाये नहीं तो शिव सेना द्वारा नगर निगम और विधायक का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर सिटी प्रधान सागर गिल, मोहित , विजय ठाकुर तथा पिंकेश्वर राये आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here